रात होते ही पत्नी बन जाती है सांप?

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने सुरक्षा की मांग करते हुए दावा किया कि उसकी पत्नी रात में सांप बन जाती है और उसे डराती है। महमूदाबाद तहसील के लोधासा गाँव के मेराज ने 4 अक्टूबर को सीतापुर ज़िला मजिस्ट्रेट के सामने ‘समाधान दिवस’ के दौरान अपनी आपबीती सुनाई। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी नसीमुन मानसिक रूप से अस्थिर है और रातों को नागिन बनकर फुंफकारती और उसे डराती रहती है। उसने बताया कि हालाँकि उसने बार-बार स्थानीय पुलिस से मदद माँगी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसे ज़िला प्रशासन से मदद माँगनी पड़ी।

शिकायत निवारण कार्यक्रम के दौरान, अधिकारी शिकायत की प्रकृति देखकर कथित तौर पर हैरान रह गए। हालाँकि, ज़िला मजिस्ट्रेट ने पुलिस को मामले की जाँच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एक पुलिस अधिकारी ने कहा तकि हमें एक शिकायत मिली है और मामले की जाँच की जा रही है। फिलहाल मेराज द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच की जा रही है। बताते चले कि मेराज अपनी पत्नी की झाड़ फूंक भी करवा चुका है। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर महमूदाबाद कोतवाली में पंचायत भी हो चुकी है। लेकिन इसका हल नहीं निकल पाया। वहीं मेराज के द्वारा अपनी पत्नी को नागिन बन जाने की बात सुनकर हर कोई इलाके में हैरान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×