वाहन चालकों को चेतावनी देने के साथ यातायात नियमों का पालन करने की दी सलाह

कानपुर नगर, मॉल रोड और उसके आसपास के चौराहों पर यातायात विभाग ने एनसीसी कैडेट्स के साथ गलत दिशा से आ रहे वाहन सवारों को चेतावनी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने की सलाह भी दी।
कानपुर यातायात विभाग को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मॉल रोड के आस पास सभी डाइवर्जनों पर कुछ वाहन सवार विपरीत दिशा से आ कर यातयात व्यवस्था को चौपट कर रहे है। जिस पर आज एक जागरूकता अभियान छेड़ते हुए एनसीसी कैडेट्स के साथ टीएसआई रानू सिंह ने विपिरित दिशा से आ रहे वाहनों को रोक कर उनके कागज़ चेक किये साथ ही उन्हें सख्त हिदायत दी कि अगली बार यातयात नियमों की अनदेखी पर उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। एनसीसी कैडेट्स ने भी आज चौराहों पर होने वाले यातायात नियमों की अनदेखी और उसके परिणामों को देखा, उन्होंने भी शपथ ली कि भविष्य में वह यातायात नियमों का पालन अवश्य करेंगे और इसका प्रचार प्रसार भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×