सनातन धर्म का प्रतीक करौली शंकर धाम नेपाल में बना

  • नेपाल में भक्तों ने किया करौली शंकर गुरुदेव को आमंत्रित
कानपुर। करौली शंकर महादेव धाम कानपुर में चैत्र पूर्णिमा पर आयोजित त्रिदिवसीय उत्सव में देश विदेश से हजारों भक्त मंत्र और तंत्र की दीक्षा लेने के लिए धाम पहुंचे। पूर्णिमा के एक दिन पूर्व ही भक्तो का करौली शंकर महादेव धाम आना प्रारंभ हो जाता है। इस तीन दिवसीय उत्सव के प्रथम दिन भक्तों का शुद्धि और सिद्धि का कार्यक्रम होता है तत्पश्चात दितीय दिवस मंत्र की दीक्षा व तृतीया दिवस प्रवचन, ध्यान, साधना व तंत्र  की दीक्षा दी जाती है। इस बार की पूर्णिमा में नेपाल से आए हुए भक्तो व शिष्यों ने श्री करौली शंकर महादेव गुरुजी का चरण पूजन किया व नेपाल में सनातन के प्रचार प्रसार को करने के लिए करौली शंकर महादेव धाम के निर्माण का संकल्प लिया व गुरुजी को धाम की नींव रखने के लिए नेपाल के शिष्यों ने गुरुजी को जल्द से जल्द नेपाल आने को आमन्त्रित किया।इन दिवसीय कार्यक्रम में हजारों भक्त व शिष्यों को ध्यान, साधना, यज्ञ व अनुष्ठान करके जीवन को किसी तरह से रोग, शोक मुक्त किया जाए इसको बताया गया। गुरुजी ने प्रवचन में बाबा के लिए बोला की अपने शिष्य को गुरु ही भव सागर से पार कराता है। गुरु का ज्ञान और शिक्षा ही जीवन का आधार है। गुरु के बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। गुरु जगत व्यवहार के साथ- साथ भव तारक, पथ प्रदर्शक भी होते हैं। सनातन अवधारणा के अनुसार इस संसार में मनुष्य को जन्म भले ही माता-पिता देते हैं लेकिन मनुष्य का सही अर्थ गुरु कृपा से ही प्राप्त होता है। बताते चलें कि इस दौरान नेपाल में गुरु महाराज के हजारों हजार भक्त मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×