नई जेल के निमार्ण की कवायद हुई तेज, सरसौल में बनाई जायेगी नई जेल, पांच हजार बंदियों को रखने की होगी क्षमता


कानपुर नगर, काफी समय से यह मांग चल रही थी कि कानपुर में बंदियों के लिए नई जेल का होना आवश्यक है और इसके प्रयास भी किये जा रहे थे, लेकिन अब नई जेल निमार्ण के लिए कवायद तेज कर दी गयी है और इसके लिए हाथीगांव, सरसौल, फुफुवार तथा सुइथोक गांव की 42 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण भी कर लिया गया है। वहीं ग्राम समाज की 21 हेक्टेयर भूमि होने के कारण उसे पुनर्ग्रहण किया गया है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नई जेल का निर्माण किया जायेगा।
सारसौल क्षेत्र में अपराधी बंदियों के लिए नई जेल जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगी। नइ जेल बनाने का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जायेगा। इसके लिए जहां भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है तो वहीं विभागी टीम द्वारा निमार्ण स्थल पर पहुंचकर नाप-जोख का काम भी शुरू कर दिया गया है। बतातें चले कि कानपुर की जेल सरसैयाघट चौराहे पर स्थित है। अधिक बंदी होने के कारण अ बहां दिक्कतों का सामना करना पडता है तथा इस जेल में क्षमता के अधिक बंदी है, जिसके भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने में काफी परेशानी हो रही है। एसे में काफी समय से नई जेल की मांग की जा रही थी और उसी समय में नई जेल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की भी प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी थी। विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार आने वाले नए वर्ष में नई जेल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा।  यह भी बताया गया कि नई जेल में बंदियों की सुधारने के लिए कई विशेष कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा चलाये जायेगे। बंदियों को जूट के उत्पादों को बनाना सिखाया जायेगा साथ ही उन उत्पादों को बाजारे में बेंचा जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×