1 किलो घी 7 दिनों की मलाई से यूं निकालें 5 मिनट में… मिलेगा मिलावट से छुटकारा

घर पर घी बनाना एक लंबा और मेहनत वाला काम माना जाता है। खासकर जब मलाई से घी निकालना हो। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

यूट्यूब चैनल रक्षा की रसोई से एक आसान तरीका मिला है, जिससे आप सिर्फ 5 मिनट में 7 दिन की मलाई से एक किलो शुद्ध घी बना सकते हैं।

सामग्री और विधि: 

7 दिन की मलाई
बेकिंग सोडा (आधा छोटा चम्मच)
हल्दी पाउडर (आधा चम्मच, ऑप्शनल)
पानी (कुकर में मलाई चिपकने से बचाने के लिए)

घी बनाने का तरीका

1. मलाई को फ्रिज से निकालकर थोड़ा देर कमरे के तापमान पर छोड़ दें।

2.   एक प्रेशर कुकर में थोड़ा सा पानी और मलाई डालें।

3.   कुकर का ढक्कन लगाकर गैस पर चढ़ाएं और 2 सीटी आने तक इंतजार करें।
4.   गैस बंद कर दें और ढक्कन खोलें।
5.   मलाई में बेकिंग सोडा और हल्दी पाउडर मिलाएं।

6.   2-3 मिनट तक पकाएं और छाग बनने लगे तो गैस बंद कर दें।
7.   घी को ठंडा होने के बाद कंटेनर में स्टोर करें।

इस तरह, आप आसानी से 5 मिनट में ही एक किलो घी बना सकते हैं। यह तरीका न सिर्फ समय बचाता है, बल्कि घी भी शुद्ध और दानेदार बनता है। तो अगली बार जब आपको घी बनाना हो, तो इस तरीके को जरूर ट्राई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार चुनाव से पहले NDA को तगड़ा झटका, चिराग की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द | घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेस और गांधी खानदान की असलियत जनता जानती है : केशव प्रसाद मौर्य | बिहार चुनाव: गिरिराज बोले- महागठबंधन नहीं 'ठगबंधन', तेजस्वी पर जनता को भरोसा नहीं | योगी सरकार पर अखिलेश का हमला: बिजली, ट्रैफिक, स्मार्ट सिटी... कहीं नहीं विकास!
Advertisement ×