कानपुर। जूही थाना अंतर्गत जूही हमीरपुर सड़क पर बने अस्थाई मेट्रो यार्ड के पास स्थित कूड़े घर में अचानक आग लग गई। आग की लपटे बढ़ने पर कूड़ा घर धू धू कर जल उठा। आग से उठते धुएं से सड़क में निकलने वालों का निकलना मुश्किल हो गया। आसपास के लोगों ने फायर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची किदवई नगर फायर टीम ने घंटों मशक्कत बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल यह घटना बड़ा रूप ले सकती थी। क्योंकि कूड़ा घर से जुड़े मेट्रो यार्ड में बड़ी बड़ी तकनीकी वाली मशीन मौके पर मौजूद थी। इसके साथ ही कूड़े घर के टीन शेड के ऊपर से निकली बिजली की मोटी केबल भी आग की लपटों में घिर सकती थी। लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं।
