बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला समेत पांच नक्सली ढेर

बीजापुर के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में शनिवार को कथित तौर पर दो माओवादियों को मार गिराया गया। यह अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा, तथा सुरक्षा बलों ने घने वन क्षेत्र में विद्रोहियों के खिलाफ अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

दो महिला समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए 

सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद दो महिला समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने पिछले चार दिनों में दो नक्सली नेता समेत कुल सात नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी सात नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

नक्सल विरोधी अभियान जारी

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार चार जून से बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी है। इस अभियान में राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ), जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट इकाई कोबरा बटालियन के जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पांच जून को सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में माओवादियों के नेता सुधाकर उर्फ गौतम का शव बरामद किया गया था। इसके बाद छह जून को तेलंगाना स्टेट कमेटी सदस्य भास्कर का शव बरामद किया गया।

सुधाकर पर 40 लाख रुपये तथा भास्कर पर 45 लाख रुपये का इनाम था

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को हुई मुठभेड़ों के दौरान तीन अन्य माओवादियों का शव बरामद किया। वहीं आज दो अन्य नक्सलियों का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों द्वारा बरामद पांच अज्ञात नक्सली शवों की पहचान करने का प्रयास जारी है।

हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया

सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा जब्त किया है, जिसमें दो एके-47 राइफल भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान कुछ सुरक्षाकर्मी सांप के काटने, मधुमक्खी के डंक मारने, निर्जलीकरण और अभियान संबंधी अन्य चोटों के कारण घायल हो गए।

उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय उपचार प्रदान किया जा रहा है। सभी की स्थिति सामान्य है तथा वह खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। इससे पहले, सुरक्षाबलों ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू (70) को बस्तर क्षेत्र में मार गिराया था। बसवराजू 21 मई को नारायणपुर-बीजापुर जिले की सीमा में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×