कानपुर। आयुक्त खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के दिए गए निर्देश पर कानपुर नगर के सहायक आयुक्त खाद सेकंड संजय प्रताप सिंह के द्वारा गठित खाद्य विभाग की टीम ने गूजेपुर अरौल 517 लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे स्थित फूड किंग प्लाजा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य विभाग की टीम ने SFC ढाबा से बेसन, यूजिंग कुकिंग तेल व पिसा लाल मिर्च का नमूना लिया साथ ही ढाबे पर साफ सफाई रखने का निर्देश दिया। वही रॉयल अवध फूड किचन से रंग की मिलावट होने के संदेह पर तैयार किचन बिरयानी का नमूना लिया। प्रोपराइटर को साफ सफाई रखने व वेज नॉनवेज को अलग-अलग रखने का निर्देश दिया है।

फूड रिपोर्ट स्थित बरिस्ता में डीप फ्रीजर में काफी गंदगी पाई गई। फ्रीजर के अंदर से बदबू आ रही थी। फ्रीजर के अंदर खुला हुआ बटर रखा मिला। वही एक ही डीप फ्रीजर के अंदर वेज-नॉनवेज एक साथ रखे हुए पाए गए। परिसर के अंदर कई खाद्य पदार्थ एक्सपायर रखे पाए गए। जिसे खाद्य पदार्थों को तैयार करने में प्रयोग किया जा रहा था। पेटीज डीप फ्रीजर में खुले चिकन रोल एक साथ रखें हुए मिले। पानी की बायोलॉजिकल व केमिकल जांच नहीं मिली। आगे का आदेश आने तक बरिस्ता को बंद रखने का निर्देश दिया गया।
