
निरिक्षण के दौरान प्रतिष्ठान के विनिर्माणशाला में साफ सफाई का अभाव पाया गया एवं प्रतिष्ठान में निष्योंप्रज्य सामग्री रखा पाया जिसके क्रम में प्रतिष्ठान मालिक को परिषर की साफ सफाई होने तक प्रतिष्ठान को बंद करने का निर्देश दिया। मौके पर भण्डारित खाद्य – समोसा, छोले, समोसे को फ्राई करने में प्रयुक्त खाद्य तेल, मैदा एवं बेसन का नमूना संदेह के आधार पर जाँच हेतु कुल 8 नमूना संग्रहित कर जाँच के लिए लैब भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी ।

