कानपुर।सहायक आयुक्त (खाद्य सेकेण्ड) संजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कानपुर नगर में बड़ी कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर एफएसडीए कानपुर नगर की टीम द्वारा बाबा बैजनाथ ट्रेडर्स, बिनगवां में छापा मारा गया। जांच के दौरान वहां संग्रहीत 1240 बोरा भुना चना (अनुमानित मूल्य ₹33,48,000/-) की प्रारंभिक जांच की गई, जिसमें भुना चना ओरामाइन डाई से रंगा हुआ पाया गया।

खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को देखते हुए मौके पर नमूना संग्रह कर विधिक प्रक्रिया के अंतर्गत सम्पूर्ण स्टॉक को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने के पश्चात नियमानुसार की जाएगी।
