हॉस्पिटल ने नहीं दी व्हीलचेअर, बीमार पिता को खींचकर ले गया बेटा

तमिलनाडु भाजपा प्रमुख नैनार नागेंद्रन ने गुरुवार को स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की। कोयंबटूर सरकारी जनरल अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बेटा अपने बीमार पिता को फर्श पर घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है क्योंकि दो घंटे इंतजार के बाद भी व्हीलचेयर उपलब्ध नहीं कराई गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए, नागेंद्रन ने इस घटना को दिल दहला देने वाला” बताया और राज्य के मज़बूत स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों पर सवाल उठाए।

उन्होंने स्टालिन सरकार से पूछा बिना सड़क सुविधा वाले पहाड़ी इलाकों में कपड़े के स्ट्रेचर पर मरीज़ों को ले जाने से लेकर मल्टी-स्पेशलिटी अस्पतालों में मरीज़ों को घसीटने तक, क्या लोगों को चिकित्सा सेवा के लिए परेशान करना ही ‘विश्व-प्रसिद्ध स्वास्थ्य सेवा ढाँचा’ है। नागेंद्रन ने सरकार पर ज़रूरी सेवाओं की बजाय प्रचार को तरजीह देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “कम से कम सरकार का कार्यकाल खत्म होने के कगार पर, दिखावटी खोखले विज्ञापनों को दरकिनार कर बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं में सुधार किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×