कानपुर। समाजवादी पार्टी की महिला सभा नगर अध्यक्ष सुलेखा यादव की अध्यक्षता में बाकरगंज चौराहे पर महिलाओं के साथ मिलकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया साथ ही साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड नगर अध्यक्ष पुतला लेकर आ गए पुतले को जलाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने झपटकर पुतला छीन लिया तत्काल गिरफ्तार कर थाने भेज दिया।

फिर क्या था सारी महिलाए एकत्र होकर जीप पर चढ़ गई धरना शुरू कर दिया सरकार के खिलाफ नारेबाजी की पुलिस से काफी देर तू तू मैं मैं होती रही बाद में पुलिस को यूथ मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का नगर अध्यक्ष को छोड़ना पड़ा नगर अध्यक्ष महिला सभा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है जिसे हम लोग बाकरगंज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने पुतला छीन लिया। भाजपा की सरकार इतनी तानाशाही कर रही है की महिलाओं का सम्मान भी नहीं रहा। प्रदर्शन के दौरान सपा महिला सभा नगर अध्यक्ष सुलेखा यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष नीता सचान, प्रदेश सचिव दीपिका यादव, प्रदेश सचिव दीपशिखा यादव, उपाध्यक्ष पूजा यादव, सिंपल सिंह, उमा देवी, मालती, अंजू, सबीना, आदि लोग हैं।
