कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा आगामी डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के दृष्टिगत थाना घाटमपुर पहुंचकर स्थानीय पुलिस फोर्स को जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों व जुलूस/रैलियों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में ब्रीफ किया गया व सम्बन्धित को निम्न दिशा निर्देश दिए।
समस्त अंबेडकर प्रतिमाओं पर अराजक तत्वों से सुरक्षा दृष्टिगत दो पालियों में ड्यूटी लगाई जाए। आयोजन समिति एवं डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए जाए कि डीजे की आवाज़ व डीजे की संख्या निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो व कानून व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। समस्त आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए जाए कि वे कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त घाटमपुर, प्रभारी निरीक्षक घाटमपुर व थानाध्यक्ष सजेती मौजूद रहे।
