गाड़ी चलाने वालों के लिए RC (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) बेहद काम का डॉक्यूमेंट होता है। ऐसे में अगर RC खो जाए या बहुत पुरानी होने के कारण फट जाए तो बहुत परेशानी खड़ी हो जाती है। आज से कुछ साल पहले तक लोगों को RC खो जाने पर दोबारा पाने के लिए RTO (Regional Transport Office) जाकर लंबी लाइनों में लगकर उन्हें फॉर्म भरना पड़ता था।
लेकिन अब मोदी सरकार ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन बना दिया है। इससे अब लोगों को RC की डिजिटल कॉपी घर बैठे ही मिल सकती है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप घर बैठे RC की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे मिलेगी घर बैठे RC की कॉपी
भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसके लिए एक विशेष पोर्टल VAHAN 4.0 बनाया है। इस पोर्टल पर देश के सभी वाहनों का डेटा अपलोड रहता है। इस पोर्टल पर जाकर आप भी अपनी गाड़ी की जानकारी देख सकते हैं। यहीं से आपको अपनी RC की डिजिटल कॉपी प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए आपको गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंकों की जरूरत पड़ती है।
VAHAN 4.0 से कैसे करें RC डाउनलोड
- सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन के वेब ब्राउजर खोलकर VAHAN 4.0 पोर्टल (vahan.parivahan.gov.in) पर जाना है।
- अब यहां गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंकों को एंटर करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- फिर वेरिफिकेशन के लिए उस ओटीपी को एंटर करें।
- अंत में आपको RC की डिजिटल कॉपी PDF फॉर्मेट में दिखेगी
- फिर आपको RC को फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड करना है।
