कानपुर : रात्रि जागरण में गई थी महिला… नहीं पहुंची वापस घर… झाड़ियों में पड़ा मिला महिला का शव

  • थाना सेन पश्चिम पारा अन्तर्गत पुलिस अधिकारियों द्वारा घटना स्थल का किया गया निरीक्षण
कानपुर। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने मीडिया को बताया कि 23 जनवरी सुबह लगभग 10 बजे स्थानीय थाना को सूचना मिली कि थाना सेन पश्चिम पारा के अंतर्गत राम रतन नगर मोहल्ला के पास झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा हुआ है, जिसे जानवरों द्वारा बुरी तरह से काटा हुआ है। सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय थाना पुलिस टीम, फॉरेंसिक टीम, संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) आशुतोष कुमार, पुलिस उपायुक्त दक्षिण तथा अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया तथा शव का भी परीक्षण किया गया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में बलात्कार जैसी कोई बात शामिल है अथवा नहीं।
वर्तमान में परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। जैसे ही परिजन तहरीर देंगे, उसके आधार पर एफआईआर पंजीकृत की जाएगी तथा शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक मंदिर में चल रहे जागरण कार्यक्रम में गई थी। शाम को वह वहां से घर लौटने के लिए निकली, लेकिन अपने घर नहीं पहुंची। महिला के पति घर पर ही रहते हैं, जिन्होंने रात्रि में उसकी तलाश करने का प्रयास किया, किंतु उस समय पुलिस को कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई। आज सुबह घटना की जानकारी मिली है।
पुलिस की टीमें सक्रिय हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×