कानपुर। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा पहल गांव में एक विशेष धर्म के लोगों को निशाना बनाकर की गई हृदय विदारक और अमानवीय घटना के विरोध में कानपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने कालीपट्टी बांधकर काम किया। साथ ही किदवई नगर स्थित जंगलीदेवी मंदिर में मारे गए सैलानियों की आत्मा की शांति के लिए हवन-पूजन किया और प्रार्थना की।

इस मौके पर बड़ी संख्या में पत्रकार और क्षेत्रीय लोग शामिल हुवे। जंगली देवी मंदिर ट्रस्ट के पंडित विजय पांडे, सुनीत त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश पांडे, रामचंद्र गुप्ता, रमेश तिवारी ने हवन संपन्न करवाया और पूजा -अर्चना की। उसके बाद पत्रकार साथियों ने इस नृशंस कृत्य में मारे गए स्व. शुभम द्विवेदी सहित सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेई ने कहा कि आतंकियों की कायराना हरकत की उन्हें कठोर सजा मिलेगी और इसके लिए पूरा भारत नरेन्द मोदी सरकार के साथ है। वहीं पत्रकार साथियों से कहा कि आप सभी इस घटना के विरोध में काली पट्टी बांध कर काम करे। इस मौके पर महामंत्री शैलेश अवस्थी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री मोहित दुबे, मंत्री शिवराज साहू, रोहित निगम, नौशाद, अमित चौहान, विजय यादव, बी.पी. साहू, कुशाग्र अवस्थी, शिवा मिश्रा, आयुष मिश्रा, आशीष शर्मा, आलोक ठाकुर सहित कई पत्रकार मौजूद रहे
