पुरानी पेंशन को लेकर किला मजदूर यूनियन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सौंपा मांग पत्र

कानपुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और बनारस लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय राय कई निजी कार्यक्रमों के तहत कानपुर आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी से आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफ) फूलबाग कानपुर की किला मजदूर यूनियन के कार्यवाहक महामंत्री समीर बाजपेई को शास्त्री नगर स्थित सिंधी धर्मशाला बुलवाया। जहां यूनियन सदस्यों ने अजय राय के समक्ष आर्डिनेंस फैक्टरियों के निगमीकरण को रद्द करवाने और पुरानी पेंशन की बहाली के मुद्दे को लोकसभा में उठाने के लेकर एक मांग पत्र सौंपा। साथ ही यूनियन ने उनसे यह भी मांग करी कि वे  इन दोनों मुद्दों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से यूनियन प्रतिनिधिमंडल को मिलवाने के साथ उनसे भी इन दोनों मुद्दों को पूरे देश में उठाने का आग्रह करे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने किला मजदूर यूनियन को शत प्रतिशत आश्वस्त किया कि वे निगमीकरण को रद्द करवाने और पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर हर संभव प्रयास करेंगे और श्री राहुल गांधी जी के साथ प्रियंका गांधी जी के समक्ष दोनों मुद्दे प्रमुखता से रखेंगे। मांग पत्र सौंपने के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा कर्मचारी महासंघ के सचिव सिद्धनाथ तिवारी, यूनियन अध्यक्ष महेंद्रनाथ, कार्यवाहक महामंत्री समीर बाजपेई, जेसीएम चतुर्थ सदस्य नीरज सिंह, विजय पाल, संजय गुप्ता,अनिल कुमार, रोहित तिवारी आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×