किताबोें की कमी नही बनेगी बच्चों की पढाई में बाधा

  • नए सत्र से पहले बच्चों के हाथो में होंगी किताबे, समय रहते की जायेगी सभी तैयारिया पूरी
  • मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू किया जायेगा किताब वितरण का कार्य
कानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आने वाले नए सत्र की सभी तैयारियों को तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। शासन द्वारा कहा गया कि बच्चों की पढाई किसी भी प्रकार से बाधित न की जाये और सत्र शुरू होने के पहले सभी बच्चों के हाथों में किताबे और नई कॉपियां पहुंच जाये। नए सत्र में बच्चों को वितरण करने वाली किताबे पाठय पुस्तके पहले ही बीएसए कार्यालय गोविंद नगर पहुंचा दी गयी थी और अब मार्च के अंतिम सप्ताह में इन किताबो का बच्चों में वितरण किया जाना है।
कानपुर जिले के 1787 स्कूलों में आठवी तक की कक्षा में 1.73 लाख विधार्थी नामांकित है, जिनके लिए 13.10 लाख किताबों की मांग भेजी गयी थी। लगभग डेढ माह पहले ही किताबे गोविन्द नगर स्थित बीएसए कार्यालय में पहुंचा दी गयी थी, कुछ किताबे रह भी गयी थी वह भी समय से पहले पहुंचाने की बात कही गयी थी। शासन द्वारा कहा गया था कि किसी भी प्रकार से बच्चों की पढाई में बाधा नही आनी चाहिए। किताबों के वितरण के लिए कार्ययोजना बनाई गयी। अब इस किताबों को खंड शिक्षा कार्यालयों में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मार्च के अंितम सप्ताह में खंड शिक्षा अधिकारी अपने स्तर से स्ूलों में किताबों का वितरण करायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×