आज होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, कई राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथि भी आएगी सामने

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर लंबे समय से इंतजार हो रहा है, जो शनिवार 16 मार्च की दोपहर तीन बजे खत्म हो जाएगा। चुनाव आयोग 16 मार्च को ही चुनाव का शेड्यूल जारी करने जा रही है। वहीं चुनाव आयोग आंध्र प्रदेश, ओडिशा, समेत अन्य चार राज्यों में चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही देश भर में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

आचार संहिता लागू होने के बाद सरकार किसी तरह की नई घोषणा का ऐलान नहीं कर सकेगी। मगर पहले से जारी विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। आचार संहिता लागू होने के बाद में देश भर में राजनीतिक दलों पर कई तरह के प्रतिबंध लागू हो जाते है। इन सभी प्रतिबंधों का सख्ती के साथ पालन हर पार्टी को करना पड़ता है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को ही जानकारी दी थी कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 16 मार्च को दोपहर तीन बजे किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×