कानपुर के पास मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी, रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के कानपुर और टूंडला के बीच शुक्रवार दोपहर मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक ट्रॉली कोच सहित दो डिब्बे लूप लाइन पर पटरी से उतर गए।’’ उन्होंने बताया कि इंजन के पांचवे और छठे डिब्बे शाम चार बजकर 20 मिनट पर भाऊपुर यार्ड में पटरी से उतर गए।

मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया है और कानपुर से रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने बताया कि उत्तर मध्य रेलवे जोन के महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×