बैठक में PM Modi से बोले नीतीश, सरकार बनाने में देरी नहीं होनी चाहिए, तेजस्वी ने बिहार के CM को बता दिया किंगमेकर

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दल बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार गठन की प्रक्रिया में तेजी लाना चाहते हैं और चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी “तेजी से काम करें”। एनडीए बैठक के दौरान उन्होंने पीएम से कहा, “जल्दी कीजिए।” सूत्रों ने लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के एक दिन बाद आज  दिल्ली में आयोजित एनडीए गठबंधन सहयोगियों की बैठक में नीतीश कुमार के हवाले से कहा, सरकार बनाने में देरी नहीं होनी चाहिए। हमें इसे यथाशीघ्र करना चाहिए।

वहीं, इंडिया गठबंधन में शामिल राजद के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को किंगमेकर बता दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए के पास संख्याबल है लेकिन हम चाहते हैं कि जो सरकार बनेगी वह बिहार का ख्याल रखे और यह सुनिश्चित करे कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले…नीतीश कुमार के लिए यह अच्छा मौका है अगर वह किंगमेकर हैं तो उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। पूरे देश में विशेष दर्जा और जाति आधारित जनगणना कराएं।

तेजस्वी ने कहा कि पहली बार हमने देखा है कि पीएम मोदी का जादू खत्म हो गया है और वह बहुमत से काफी दूर हैं। वह अपने दो सहयोगियों के बिना सरकार नहीं चला पाएंगे। बैठक में नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू नेता लल्लन सिंह और संजय झा शामिल थे। सभी की निगाहें जेडीयू, टीडीपी और पवन कल्याण की जनसेना पर थीं, जो सरकार गठन में अहम भूमिका निभा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×