पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट कानपुर नगर में तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की दिलाई गई शपथ

कानपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय कमिश्नरेट कानपुर नगर में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/अपराध एस.एम. कासिम आबिदी द्वारा सभी पुलिस कर्मचारियों को तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं तंबाकू उत्पादों का उपयोग नहीं करेंगे और अपने परिजनों, मित्रों व परिचितों को भी तंबाकू सेवन से दूर रहने के लिए जागरूक करेंगे। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण को तंबाकू उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाने हेतु भी सभी ने शपथ ली।
यह कार्यक्रम तंबाकू की रोकथाम के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में स्वास्थ्यपूर्ण वातावरण बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×