आतंकी हमले से थर्राया कश्मीर का पहलगाम, 28 टूरिस्ट्स की मौत

म्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, दहशतगर्दों के इस हमले में 28 टूरिस्ट्स की मौत होने की खबर है. सेना ने इलाके को घेर लिया है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. दहशतगर्दों ने पर्यटकों पर ये फायरिंग बैसरंग इलाके में की है. हालांकि, इस हमले पर अबी तक कोई आधिकारिक रूप से बयान नहीं आया है. वहीं, सूत्रों ने बताया कि इलाके में फायरिंग की आवाज भी सुनी गई है. हमले में घायल दो पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वहीं, एक महिला ने बताया, ‘मेरे पति को सिर में गोली लगी है, जबकि सात अन्य लोग भी हमले में घायल हुए हैं.’ महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई, लेकिन घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने में मदद की गुहार लगाई. पुलिस के एक सीनियर अफसर ने यहां बताया कि इससे थोड़ी देर पहले, गोलियों की आवाज सुनने के बाद सुरक्षा बल पहलगाम में बायसरन घाटी पहुंचे.

बता दें कि इस साल जुलाई से अमरनाथ यात्रा भी शुरु होने वाली है. इससे पहले 14 अप्रैल को सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में करीब 25 दिनों तक चले आतंकवाद विरोधी अभियान के बाद एक कई आतंकवादी ठिकाने का पता लगाया था.

पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला यह ठिकाना लंबे वक्त से चल रहा था, जो संचार के लिए बेहद ही सुसज्जित था. अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकवादियों ने छत्रू के घने जंगलों में एक ठिकाना बनाया था, जिसमें ज़रूरी बचाव उपकरण, समेत धार्मिक किताब और 10 से 15 दिनों के लिए पर्याप्त खाद्य आपूर्ति शामिल थी.

सबसे खास बात यह है कि इस ठिकाने में एक काम करने वाला वाई-फाई सेटअप, सोलर पैनल, जीपीएस डिवाइस और यहां तक ​​कि एक छुपा हुआ भूमिगत भागने का रास्ता भी शामिल था, जो लंबे वक्त तक छिपे रहने के लिए एक अत्यधिक समन्वित योजना को उजागर करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×