थानों में दिव्यांगों की नहीं सुनती पुलिस

  • पीडित दिव्यांगजनो पर लगा दिया शान्ति भंग का मुकदमा
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने दिव्यांग उत्पीडन के विरोध में आज बड़ा चौराहा डाकघर से पुलिस आयुक्त कार्यालय तक रैली निकाली खाट बिछाओ न्याय दिलाओ  आन्दोलन किया पुलिस कमिश्नर ने उत्पीडन के सभी मामलों में उच्च स्तरीय जांच करवाकर कार्यवाही, सभी थानों में छै: माह में रैम्प बनवाने थानों में दिव्यांगजनों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का भरोसा दिलाया |पुलिस थाना कोतवाली ने आचार संहिन्ता के चलते रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहने पर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के कार्यकर्ता बिफर गये और बिरोध करने लगे |
ज्ञात हो कि लम्बे समय से दिव्यांग उत्पीडन के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी आन्दोलन कर रही है |  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार का आरोप है कि थानो कि पुलिस दिव्यांगजनो को न्याय नही दे पा रही है | पीडित दिव्यांगजनो के खिलाफ पुलिस ने शान्ति भंग का मुकदमा लगा दिया है| ऐसे दिव्यांगजन भी है जो चलने फिरने को मोहताज हैं| दिव्यांगजन अधिनियम 2016 की जानकारी थाना प्रभारियो को नही है | जिससे दिव्यांगजन अधिनियम 2016 औचित्यहीन हो गया है | उन्होंने कहा कि चाहें जितने कानून बन जाय, जब तक जमीनी स्तर उसे लागू नही किया जाता तब तक ऐसे कानूनों के बनने का कोई औचित्य नहीं है |
आज पुलिस आयुक्त ने सभी पीड़ित दिव्यांगजनो को न्याय दिलाने का भरोसा दिया | उन्होंने दिव्यांगजन अधिनियम का सत प्रतिशत अनुपालन थानो में करवाया जायेगा वही बिठूर पुलिस ने दिव्यांग अजीत की जाति बदल दी है|
आज के आन्दोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, गुड्डी दीक्षित, दिलिप कुमार, राहुल विश्वकर्मा, कमलेश कुमार सिंह, मनोज त्यागी, उमाशंकर, सीमा कुशवाहा, जितेन्द्र गुप्ता, महेश चन्द्र साहू, आशिष कुमार आदि शामिल थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×