पुलिस द्वारा आम जनमानस को साइबर अपराध से बचाव हेतु किया गया जागरूक

कानपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु थाना सीसामऊ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत थाना हाजा पर जनसभा का आयोजन कर एवं थाना क्षेत्र में जरीब चौकी चौराहा, जीटी रोड, नूर मोहम्मद का हाता, कालपी रोड में नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया धोखाधड़ी जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, cybercrime.gov.in पोर्टल व हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की विधि की जानकारी भी दी गई। पुलिस कर्मियों द्वारा आमजन को यह भी बताया गया कि किसी भी अज्ञात कॉल, संदिग्ध लिंक या लुभावने ऑफर के झांसे में न आएं एवं अपने बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें। साइबर सुरक्षा टिप्स-ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतें किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, बायोमैट्रिक डेटा, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें। अपने डिवाइस को सुरक्षित रखें। ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें। पासवर्ड को मजबूत और गुप्त रखें। ऑनलाइन गतिविधियों पर निगरानी रखें। साइबर बुलिंग और साईबर स्टॉकिंग के मामलों में तुरंत पुलिस को सूचित करें। ऑनलाइन उत्पीड़न के मामलों में कंपनी प्रबंधन और पुलिस को सूचित करें। साइबर क्राइम की रिपोर्ट करने के लिए हेल्प लाइन नम्बर 1930 का प्रयोग करें। थाना सीसामऊ साइबर सुरक्षा टीम, थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह, उ0नि0 रविंद्र कुमार, उप निरीक्षक उमाशंकर मिश्रा, आरक्षी प्रिंस कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×