दिल्ली में बिजली, पानी और बस किराए पर सब्सिडी को लेकर सियासत शुरू, LG और AAP के बीच जुबानी जंग

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में बिजली, पानी और बस यात्रा सब्सिडी जारी रहेगी। कानूनी प्रक्रिया के अनुसार, किसी व्यक्ति के जेल जाने से सरकार की किसी योजना पर कोई असर नही पड़ेगा। दिल्ली सरकार की कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं होगी- लोगों को ऐसी अफवाहों और राजनीतिक लाभ पाने के उद्देश्य से दिए जा रहे बयानों से बचना चाहिए। यह योजनाएं, भारत सरकार और उपराज्यपाल द्वारा अनुमोदित बजट का हिस्सा हैं, ये किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की नहीं हैं। एक विशेष राजनीतिक पार्टी के सदस्य और मंत्री भ्रम पैदा करने के लिए जानबूझकर झूठे और भ्रामक बयान दे रहे हैं।

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद जी ने दिल्ली की जनता से वादा किया था कि वो जेल के बाहर हों या अंदर, दिल्ली के लोगों के काम नहीं रुकने देंगे।  आज दिल्ली के बेटे और भाई अरविंद केजरीवाल की बड़ी जीत हुई है। दिल्ली की जनता की बड़ी जीत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×