एयरपोर्ट में कानपुर के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सहयोगी दलों के नेताओं से मिले प्रधानमंत्री 

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर वायु सेना के एयरपोर्ट में कानपुर के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सहयोगी दलों के नेताओं से मिले जिसका नेतृत्व सुरेश गुप्ता कर रहे थे सहयोगी दलों के कुछ नेता आगमन के समय मिले, कुछ नेता प्रस्थान के समय मिले। सहयोगी दलों के संयोजक सुरेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री को चरखे से बनी खादी की सूत की माला भेंट की जिसको मोदी ने अपने माथे से लगाया। सहयोगी दलों के नेता अपनी अपनी पार्टी का अंग वस्त्र पहने थे जिसको देखते मोदी  ने कहा कि हम सबको मजबूती से रहना है। प्रधानमंत्री से मिलने वालों में सुरेश गुप्ता, मोहम्मद उस्मान महानगर अध्यक्ष रालोद, सत्य प्रकाश कुरील राष्ट्रीय सचिव अपना दल, विपिन यादव अध्यक्ष लोकतांत्रिक जनशक्ति पार्टी, आलोक श्रीवास्तव अध्यक्ष सुहेलदेव पार्टी, राम प्रताप पाल अध्यक्ष अपना दल, राज निषाद अध्यक्ष निषाद पार्टी के मिलने वालों में नाम थे।
प्रधानमंत्री से वायु सेवा के एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं में मिलने वालों में सतीश महाना अध्यक्ष विधानसभा, सत्यदेव पचौरी पूर्व सांसद, लाल सिंह तोमर एम एल सी, बालचंद मिश्रा पूर्व मंत्री, अनिल शुक्ला वारसी पूर्व सांसद, राकेश सोनकर, रविंद्र पाटनी, कमलेश दिवाकर, केके सचान, राम प्रकाश कुशवाहा सभी पूर्व विधायक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: पाकिस्तान से सहानुभूति रखने के आरोप में असम में एक और व्यक्ति गिरफ्तार, अब तक 79 लोगों पर कार्रवाई | शासन का सही अर्थ जनसेवा, MP में बोले PM Modi, भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं देवी अहिल्याबाई | भारत की कूटनीतिक जीत! पाकिस्तान हुआ बेनकाब! कोलंबिया सरकार ने वापस लिया 'संवेदना' वाला बयान | प्रधानमंत्री देश भर में घूम रहे हैं, डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर क्यों नहीं दे रहे जवाब? कांग्रेस का मोदी पर तंज | लालू यादव को बड़ा झटका, लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका | मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा दोषी करार, 2 साल की सजा, 3000 रुपये का जुर्माना