कानपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई , S N Sen B.V.P.G. कॉलेज कानपुर के द्वारा अंबेडकर जयंती के उपलक्ष में NSS इंचार्ज डॉ. श्वेता रानी के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य प्रोफेसर सुमन के द्वारा माल्यार्पण तथा शिक्षिकाओं व छात्राओं द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। नुक्कड़ नाटिका का विषय मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता रहा।

इस अवसर पर डॉ. निशि प्रकाश, डॉ. रेखा चौबे, डॉ. निशा वर्मा, डॉ. किरण, मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रीति सिंह व अन्य शिक्षिकाएं तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। नाटक में अदिति, दिव्यांशी, नंदीका, कोमल, सिमरन, शताक्षी, आयुषी, अंशिका, मेहविश, मंतशा, हुमऐरा, भूमि द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया।
