बहन अलीमा खान ने दी मुनीर-शहबाज को धमकी….. इमरान खान का बाल भी हुआ बांका तो नहीं बचेगा कोई

पाकिस्तान की सियासत में एक बार फिर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर हलचल तेज हो गई है। अदियाला जेल में उनकी हत्या की अफवाह के बाद पूरे देश में बवाल मचा हुआ है। वहीं, उनकी बहनों ने शहबाज सरकार के नाक में दम कर रखा है। अब पूर्व पीएम की बहन अलीमा खान ने सरकार और जेल प्रशासन को कड़ी चेतावनी दे डाली है। इधर जेल प्रशासन की ओर से लगातार पूरे मामले पर सफाई आ रही है।

इमरान खान की तीन बहनों ने बीते दिनों आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपने भाई इमरान खान से मुलाकात करने की मांग की थी, तो रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर उन पर हमला किया गया। इमरान खान बीते ढाई साल से जेले में हैं। उनके परिवार के सदस्यों को हफ्ते में एक बार उनसे मिलने की इजाजत थी। मगर इमरान की बहन अलीमा जब उनसे मुलाकात करने जेल पहुंची तो उनको मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद से जो बवाल शुरू हुआ है वो थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इमरान खान की बहन की धमकी

पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान की बहन के आरोपों के बाद सोशल मीडिया पर कथित उनकी हत्या की खबर तेजी से फैल रही है। अब इन अफवाहों के बीच उनकी बहन अलीमा खान ने शुक्रवार को सरकार और जेल प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। अलीमा खान ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि ‘अगर वे लोग इमरान खान के सिर का एक बाल भी छूने की कोशिश की तो इसके बहुत गंभीर परिणाम होंगे।’

अलीमा खान का शहबाज-मुनीर का संदेश

इमरान खान की बहन अलीमा खान ने अपने बयान में कहा, जेल में इमरान खान के एक बाल को भी अगर नुकसान पहुंचाया तो इनमें से कोई नहीं बचेगा। पाकिस्तानियों से बाहर निकलकर पूछ लें, इनमें से कोई नहीं बचेगा। इधर पूरे विवाद पर अदियाला जेल प्रशासन सफाई दी है कि इमरान खान पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है। जेल अधिकारियों ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

अदियाला जेल के बाहर तनाव 

बता दें कि बुधवार को रावलपिंडी की अदियाला जेल के बाहर तनाव बहुत बढ़ गया, जब हजारों PTI सपोर्टर्स और इमरान खान के वफादारों ने जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री की हालत के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ने की कोशिश की। इस जबरदस्त भीड़ ने शहबाज शरीफ सरकार को जेल कॉम्प्लेक्स को मजबूत करने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स समेत सैकड़ों और सिक्योरिटी वाले तैनात करने पर मजबूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×