शाहजहांपुर में उपनिरीक्षक ने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर की आत्महत्या

शाहजहांपुर जिले में एक उपनिरीक्षक ने अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक कुमार मीणा ने पीटीआई-को बताया कि थाना परौर में तैनात उपनिरीक्षक वरुण कुमार (35) ने बृहस्पतिवार की रात थाना परिसर में बने अपने सरकारी आवास में पंखे से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली।

उन्होंने बताया कि आज सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं आए तब सहकर्मियों ने आवास पर जाकर देखा तो घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि अविवाहित वरुण शामली के रहने वाले थे और वह मृतक आश्रित कोटे में 2021 में पुलिस सेवा में आये।

एसपी ने बताया कि आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। उनके अनुसार, वरुण के चाचा ने पूछताछ में कहा कि वरुण का किसी से कोई विवाद नहीं था। मीणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×