अधिवक्ता के हत्यारों की गिरफ्तारी हो और परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दे सरकार : पंडित रवीन्द्र शर्मा 

कानपुर, अधिवक्ता की हरदोई में हुई हत्या से आक्रोशित अधिवक्तागण लाल पट्टी बांध अधिवक्ता के हत्यारों को गिरफ्तार करो गिरफ्तार करो परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दो मुआवजा दो अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करो लागू करो आदि नारे लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां पर बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष  लॉयर्स एसोसिएशन ने कहा कि अधिवक्ताओं पर निरंतर हमले हो रहे हैं उनकी हत्याएं तक की जा रही है अधिवक्ताओं की सुरक्षा और जीवन रक्षा हेतु प्रदेश सरकार द्वारा ड्राफ्टिंग कमेटी का गठन किया गया ।हमारी मांग है की अधिवक्ता के हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ मृतक अधिवक्ता के परिवार को रुपया एक करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा और जीवन रक्षा हेतु अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम शीघ्र लागू  न किया गया तो प्रदेश का लाखो अधिवक्ता सड़को पर उतरेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
जिलाधिकारी के प्रतिनिधि अपर नगर मैजिस्ट्रेट तृतीय राम शंकर ने प्रतिवेदन प्राप्त कर कहा कि आपका प्रतिवेदन मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा प्रमुख रूप से  हरी शंकर चतुर्वेदी अरविंद दीक्षित  संजीव कपूर राकेश सिद्धार्थ मो तौहीद आयुष शुक्ला  शिवम गंगवार  नवनीत ,रुखसार पंकज मौर्य विवेक सिंह पवन श्रीवास्तव विजय कुमार संदीप वर्मा जीतू कश्यप इंद्रेश मिश्रा के के यादव आदि रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×