डी पी ए द्वारा प्रस्तावित महानिदेशक कार्यालय पे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम शासन में हुई सकारात्मक वार्ता के उपरांत हुआ स्थगित

कानपुर। परिषद के महामंत्री ने बताया कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा वर्तमान में किए जा रहे  आंदोलन के क्रम में 30 जनवरी 2025 को महानिदेशक की अध्यक्षता में संगठन के पदाधिकारी से वार्ता संपन्न हुई एवं शासन के अधिकारियों के साथ संगठन के पदाधिकारी की वार्ता संपन्न हुई। वार्ता में उपस्थित अधिकारियों ने फार्मासिस्टों के 24 सूत्री मांग पत्र के प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से चर्चा की। वेतन उच्ची, फार्मासिस्टों के कार्य एवं योग्यता पर विस्तार से चर्चा की एवं आश्वासन दिया कि फार्मासिस्टों के कार्य एवं दायित्व के अनुरूप  फार्मासिस्टों के वेतन पर निर्णय लिया जाएगा। पदनाम परिवर्तन पर शासन के अधिकारी सहमत हुए एवं शीघ्र ही पदनाम परिवर्तन का प्रस्ताव कार्मिक को भेजने का आश्वासन दिया। संवर्ग के पुनर्गठन, पदों के सर्जन के मानक में संशोधन पर एक कमेटी बनाकर निर्णय लेने की बात की गई।
न्यूनतम योग्यता भारत सरकार की भांति किए जाने पर सहमति बनी, ट्रामा सेंटर में फार्मासिस्ट के पदों के सृजन के प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी, राष्ट्रीय कार्यक्रम में दवाओं का वितरण एवं रख रखाव फार्मेसी संवर्ग से कराए जाने का प्रस्ताव भेजने पर सहमति बनी, जनपद में ड्रग वेयरहाउस से चिकित्सालयों में औषधि विभाग द्वारा पहुंचाए जाने पर सहमति बनी। फार्मेसी संवर्ग की वरिष्ठता सूची दो माह के अंदर तैयार किए जाने पर सहमति बनी। फार्मासिस्टों की एसीपी शासनादेश अनुसार लगाए जाने पर सहमति बनी एवं स्थानांतरण सत्र में स्थानांतरण की प्रक्रिया शासनादेश के अनुरूप किए जाने पर सहमति बनी एवं जनपदों में फार्मासिस्टों के नॉन फंक्शनल वेतनमान, स्थाईकरण, वार्षिक वेतन वृद्धि, जीएफ का भुगतान एवं सेवानिवृत्ति के पश्चात किए जाने वाले भुगतान समय पर कराए जाने के निर्देश जारी करने पर सहमति बनी।
वार्ता के पश्चात महानिदेशक द्वारा महाकुंभ को दृष्टिगत रखते हुए 31 जनवरी 2025 को महानिदेशालय में दिए जाने वाले धरने को स्थगित करने की अपील की। वार्ता में अधिकारियों के सकारात्मक रुख को देखते हुए संगठन ने 31 जनवरी को महानिदेशालय पर दिए जाने वाले धरने को स्थगित करने की घोषणा की। शासन में वार्ता पिंकी जोयल सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण  की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वार्ता में शासन स्तर से विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण धीरेंद्र सिंह सचान, महानिदेशक डॉक्टर आर पी एस सुमन, निदेशक पैरामेडिकल डॉक्टर रंजना खरे, अनु सचिव राजेंद्र कुमार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा, डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला, महामंत्री राजेंद्र कुमार सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, उपाध्यक्ष सालिक राम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, भावुक होकर बोलीं- 'मैं बचपन से यहीं रही और सब यही का दिया हुआ है | 'कुछ दिन पहले कोडिन भाई आए थे कालीन भाई के बाद... OTT पर गांजा गंज भी बन जाए', अखिलेश यादव का सरकार पर तंज | US-Iran Ceasefire पर फारूक अब्दुल्ला की PM Modi से अपील, West Asia में शांति के लिए भारत निभाए बड़ा रोल | Power Crisis की अटकलों पर सरकार का Full Stop, कहा- देश में कोयले का भरपूर स्टॉक, नहीं जाएगी बिजली
Advertisement ×