रसोई गैस व बढ़ती हिंसा को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

कानपुर। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने  जिलाधिकारी कानपुर नगर के कार्यालय में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें रसोई गैस संकट, स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव, मूल्य वृद्धि और महिलाओं तथा दलितों पर बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई।
कहा गया कि गैस सिलेंडर की किल्लत से घरेलू महिलाएं व छोटे होटल-स्टाल चलाने वाले गरीब लोग व्यवसाय बंद करने को मजबूर हैं। स्मार्ट मीटर थोपने से लोग बिना बिजली रह रहे हैं। महंगाई के चलते गरीब व मध्यम वर्ग की दिक्कतें बढ़ी हैं। साथ ही, रेप, हत्या और दलितों पर अत्याचार की
घटनाओं से बच्चियों, महिलाओं और दलितों में दहशत का माहौल है। जिलाध्यक्ष सुधा सिंह, नीलम तिवारी, सीमा कटियार, आशा खालिद व मालती कटियार ने प्रशासन से त्वरित उपाय करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
Meta को मोदी सरकार ने दिया झटका, इंस्टाग्राम विज्ञापन में चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज को बढ़ावा देने वाले कंटेंट दिखाए जाने के आरोपों पर किया तलब | राहुल गांधी ऐसे धृतराष्ट्र हैं, जिन्होंने कई दुर्योधन पैदा किए, जीतू पटवारी लेनदेन... कांग्रेस नेता राकेश यादव ने दिया इस्तीफा, किया बड़ा धमाका | 20 सालों के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड बंगला, नए आवास में हुईं शिफ्ट | E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश
Advertisement ×