अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर ‘सिकंदर’ का धमाकेदार ट्रेलर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के द्वारा जारी कर दिया गया है।
3 मिनट 39 सेकंड के इस ट्रेलर में सलमान खान ‘सिकंदर’ के रोल में नज़र आ रहे हैं, जो एक मिशन पर निकला ऐसा शख्स, जिससे दुश्मनों का बच पाना नामुमकिन लगता है और यही चीज इस फिल्म को एक जबरदस्त सिनेमैटिक एक्सपीरियंस बनाने का वादा करती है। ट्रेलर एकदम परफेक्ट बैलेंस दिखाता है, जहां हाई-स्टेक ड्रामा है, दिल छू लेने वाले इमोशंस हैं और धुआंधार एक्शन है। सलमान खान अपने हर अवतार में छा गए हैं—चाहे वो ग्रिटी वन-लाइनर्स हों या इंटेंस फाइट सीन्स, हर सीन में वो फुल ऑफर्स में नजर आते हैं। ये ट्रेलर साफ-साफ बता देता है कि सिकंदर एक मास एंटरटेनर है, जो बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाला है। वहीं, रश्मिका मंदाना भी ट्रेलर में पूरी तरह छा गई हैं। उनकी एफर्टलेस चार्म और स्क्रीन प्रेजेंस जबरदस्त है, जो हर सीन में ध्यान खींच लेती है। खूबसूरत विजुअल्स के साथ उनकी नैचुरल ब्यूटी इस फिल्म के ट्रेलर में अलग ही ग्लो लाती है। इस फिल्म के निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस, जो गजनी (2008) जैसी जबरदस्त फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, ‘सिकंदर’ में भी अपना सिग्नेचर स्टाइल लेकर आए हैं। ‘सिकंदर’ में फैमिली ड्रामा, रोमांस, एक्शन और सस्पेंस का जबरदस्त मिक्स है, जो हर तरह के दर्शकों को पसंद आने वाला है। यह फिल्म 30 मार्च को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
