दो सगे भाइयों की कुल्हाड़ी से काटकर हुई हत्या, परिजनों और ग्रामीणों ने किया जमकर हंगामा

उत्तर प्रदेश के बदायूं में मामूली विवाद में दो सगे भाईयों की मौत हो गई है। दो भाईयों को कुल्हाड़ी के काटकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में हुई है। वहीं हमले में तीसरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

वहीं इस घटना का मुख्य आरोपी साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस की मानें तो सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में आज देर शाम नाई की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों आयुष, युवराज और आहान उर्फ हनी पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें आयुष (12) और आहान उर्फ हनी (आठ) की मौत हो गयी। इस घटना में तीसरा भाई युवराज गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इस हमले के बाद बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉक्टर राकेश सिंह का कहना है कि घटना के कुछ घंटों के बाद ही 22 वर्षीय आरोपी साजिद को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया है। घटना के बाद दो बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपी खून से लथपथ हो गया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी साजिद ऊर्फ जावेद मौके से भाग गया। पुलिस की टीम ने आरोपी का जंगल तक पीछा किया और वो शेखूपुर के जंगल में दिखाई दिया। जंगल में ही एसओजी और थाना पुलिस पीछा करती हुई पहुंची। यहां पुलिस पर आरोपी ने फायर किया, जिसके बाद पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया और उसकी मृत्यु हो गयी।

आईजी का कहना है कि साजिद घटना का मुख्य आरोपी था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। वहीं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार का कहना है कि घटना रात लगभग आठ बजे हुई थी। इस घटना में साजिद ऊर्फ जावेद नाम के व्यक्ति ने अपनी दुकान के सामने रहने वाले व्यक्ति के घर में जाकर उसके बच्चों पर हमला किया, जिसमें दो बच्चों के मृत्यु हो गई और एक घायल है। कुमार ने बताया कि घटना के बाद साजिद भाग गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और उसकी घेराबंदी की।

आरोपी ने पुलिस पर भी फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में घायल हुआ, बाद में उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि शुरुआत में स्थानीय लोग आक्रोशित थे लेकिन मौक़े पर पहुंचे उच्चाधिकारियों ने मामला संभाल लिया। उन्होंने कहा कि घटना आपसी दुश्मनी के कारण हुई। इससे पहले आई जी ने कहा कि यह लेनदेन का मामला है अथवा कोई और रंजिश है, इसकी गहन जांच की जा रही है l उन्होंने बताया कि अभी परिवार दुखी है इसलिए उससे ज्यादा बात नहीं की जा रही है l आईजी ने बताया कि आरोपी घर में गया और पहले बच्चों की दादी से मिला और उसके बाद उसने दूसरी मंजिल पर जाकर तीनों बच्चों पर हमला किया जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज कराया जा रहा है और वह खतरे से बाहर है।

उन्होंने बताया कि घटना सिविल लाइंस थाने की मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई घटना के बाद परिवार के सदस्यों और कुछ स्थानीय निवासियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इलाके में सुरक्षा तैनात करने का आदेश दिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि साजिद इलाके में नाई की दुकान चलाता था और उसकी दुकान मृतक बच्चों के घर के काफी करीब स्थित है। पुलिस के अनुसार थाना सिविल लाइंस के मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम दूर यह घटना घटित हुई है। इस घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और बाइक में तोड़फोड़ की, और दुकानें भी तोड़ी गईं। एसएसपी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद है और भीड़ को संभालने की कोशिश की जा रही है। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि थाना सिविल लाइंस के बाबा कॉलोनी में आज एक व्यक्ति ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों पर हमला कर दिया, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गयी, जबकि एक बच्चा घायल है l उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल दोनों मृत बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर हैं और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | महिला आरक्षण पर PM Modi का बड़ा दांव, Congress से बोले- Politics छोड़कर Bill का समर्थन करें
Advertisement ×