मंगलवार को हो सकता है योगी कैबिनेट का विस्तार, RLD और राजभर को मिल सकती है जगह

उत्तर प्रदेश सरकार में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को होने की संभावना है। सूत्रों ने सोमवार (4 मार्च) को जानकारी दी। योगी कैबिनेट में एसबीएसपी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर, आरएलडी के दो विधायकों और दारा सिंह चौहान के शामिल होने की संभावना है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आगरा दौरे से लौटने के बाद विस्तार हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक रालोद के राजपाल बालियान, ओपी राजभर और चौहान कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

बीजेपी से आकाश सक्सेना और आरएलडी से प्रदीप चौधरी राज्य मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। पिछले साल अक्टूबर से ही कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही थीं, हालांकि ऐसा नहीं हो पा रहा था। जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल शनिवार (2 मार्च) को औपचारिक रूप से बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में शामिल हो गई। चौधरी ने राष्ट्रीय राजधानी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर गठजोड़ की घोषणा की।

राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2024 के लिए एक उम्मीदवार की भी घोषणा की। बागपत लोकसभा क्षेत्र से डॉ. राजकुमार सांगवान को राष्ट्रीय लोक दल ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा बिजनौर लोकसभा सीट से विधायक चंदन सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। विधान परिषद के लिए मथुरा से योगेश नौहार को प्रत्याशी बनाया गया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अपने सहयोगियों को 6 सीट देने की बात की है। इसी कड़ी में आरएलडी ने दो नामों का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | महिला आरक्षण पर PM Modi का बड़ा दांव, Congress से बोले- Politics छोड़कर Bill का समर्थन करें
Advertisement ×