गणेश उत्सव कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने झांकी दिखा प्रतिभा दिखाई 

कानपुर। पटकापुर स्वच्छता समिति द्वारा चतुर्थ गणेश उत्सव में गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। शाम होते ही क्षेत्र की महिलाओं ने भजन कीर्तन करते हुए श्री गणेश भगवान का पूजन वंदन किया। सभी भक्तों ने गणपति बप्पा मोरिया का जयकारा लगाया।

पटकापुर स्वच्छता समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर गजानन की आरती की। क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा गणेश जी, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। बच्चो द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी देख क्षेत्रवासी मंत्रमुग्ध हो गए। सभी ने बच्चों की कलाओं को सराहा।

वही बाहर से आए हुए कलाकारों ने भी झांकी प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संरक्षक कमल चंद बाजपेई, रमेश चंद बाजपेई, विनोद त्रिपाठी, राजवर्धन मिश्रा, अध्यक्ष अरुण कुमार अस्थाना, उपाध्यक्ष शिबू बाजपेई, महामंत्री दीपक निगम, गीता पांडे, रानी त्रिवेदी, सुरेश वाजपेई, मनीष अस्थाना, पारसनाथ शुक्ला, सहयोगी- मनीष अग्रणी, विक्की जायसवाल, सिद्धार्थ अवस्थी, दीपू मिश्रा सहित क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×