खुदरा व्यापारियों के समर्थन में सपा की ऑनलाइन मार्केटिंग के बहिष्कार की अपील

कानपुर, समाजवादी व्यापार सभा कानपुर नगर के खुदरा,फुटकर और छोटे दुकानदारों के समर्थन में ऑनलाइन व्यापार के खिलाफ  पदयात्रा का कार्यक्रम कैनाल रोड,एक्सप्रेस रोड,नयागंज आदि क्षेत्रों में आयोजित किया गया।ऑनलाइन खरीदारी के विरोध में घर से निकल कर दुकानदारों से ही खरीदारी करने की अपील के साथ पदयात्रा का आयोजन हुआ।लोगों से अपील करी की अपने आस पास के दुकानदारों की मदद के लिए घरों से निकल कर खरीदारी करें और संकल्प लें की इस त्यौहार ऑनलाइन ख़रीदारी नहीं करेंगे।सपा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अभिमन्यु ने बताया की नोटबन्दी,जीएसटी,लौकडाउन,मंदी व महँगाई से सबसे ज़्यादा छोटा व्यापारी व दुकानदार टूटा हुआ है। हमसब को मिलकर दुकानदार भाइयों की मदद करनी है।ऑनलाइन व्यापार के कारण छोटे दुकानदार बर्बाद हो गए हैं।समाजवादी व्यापार सभा की सभी कानपुर जिला इकाईयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पदयात्रा आयोजित कर व्यापारी समाज को संदेश दिया है की भाजपा ने हमेशा छोटे व्यापारियों को छला है और केवल सपा सरकार में ही छोटे व्यापारी सम्मान से जी पाए हैं।कानपुर नगर अध्यक्ष सपा फजल महमूद ने बताया की पहले ही भाजपा के राज में  नोटबंदी,जीएसटी और इंस्पेक्टर राज के कारण छोटा व्यापारी त्राहि त्राहि कर रहा है।व्यापार सभा कानपुर नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने कहा की चौपट होता खुदरा व्यापार कारण जिसका ई व्यापार का नारा देकर दुकानदार भाइयों से खरीदारी करने की अपील के साथ सरकार से छोटे व्यापारियों को संरक्षण देने की मांग की।
समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता,सपा नगर अध्यक्ष फजल महमूद और नगर अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने भाजपा सरकार से मांग करी की ऑनलाइन बिक्री पर खुदरा व्यापारियों को संरक्षण देने के लिए अतिरिक्त टैक्स लगाया जाए,ऑनलाइन कंपनियों को पंजीकरण में मिल रही छूट बंद की जाएं और सरकार कानून के तहत सुनिश्चित करे की ऑनलाइन और खुदरा की बिक्री दरें एक हों।जफरूल हसन,महेश गुप्ता,चंकी गुप्ता,मिंटू यादव,बलवंत सिंह,सुलेखा यादव,रमेश यादव,प्रशांत जायसवाल,सुनील यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, भावुक होकर बोलीं- 'मैं बचपन से यहीं रही और सब यही का दिया हुआ है | 'कुछ दिन पहले कोडिन भाई आए थे कालीन भाई के बाद... OTT पर गांजा गंज भी बन जाए', अखिलेश यादव का सरकार पर तंज | US-Iran Ceasefire पर फारूक अब्दुल्ला की PM Modi से अपील, West Asia में शांति के लिए भारत निभाए बड़ा रोल | Power Crisis की अटकलों पर सरकार का Full Stop, कहा- देश में कोयले का भरपूर स्टॉक, नहीं जाएगी बिजली
Advertisement ×