
अरुण अस्थाना (सह संपादक)
कानपुर। मिशन शक्ति के विशेष अभियान के शुभारंभ के अंतर्गत प्रातः 8:00 बजे जुहारी देवी गर्ल्स पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर ममता वर्मा के निर्देशानुसार एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर रागनी स्वयंसेविकाओं के साथ जनपद मुख्यालय में दो पहिया वाहन से जन जागरूकता अभियान हेतु महिला सशक्तिकरण की रैली में शामिल हुई। जो पुलिस लाइन से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मर्चेंट चेंबर हाल पर समाप्त हुई। महाविद्यालय की मिशन प्रभारी प्रोफेसर ज्योति अग्निहोत्री एवं प्रोफेसर मंजू कुशवाहा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।