इलाके की स्ट्रीट लाइट खराब होने से अपराध होने का खतरा बरकरार, नवरात्रि के त्योहार पर भी नहीं सही हुई लाइट

कानपुर। विगत दिनों पार्षद ने सीढ़ी में चढ़कर लाईट ठीक कर प्रदर्शन जताया था। जिस बात की सूचना मार्ग प्रकाश को मिलने पर अधिकारियो के हाथ पाव फूल गए थे। मौके पर पहुंचकर अधिकारियो से लेकर कर्मचारियों ने इलाके की सारी स्ट्रीट लाईट सुचारू रूप से चलने का आश्वासन दिया था। बताते चले विगत 20 सितंबर को वार्ड 14 की पार्षद शालू कनौजिया द्वारा किए गए प्रदर्शन के पश्चात भी अधिकारियों ने चार-पांच लाइटों की फोटो खींचकर और ठीक होने की सूचना उच्च अधिकारियों को देकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली लेकिन वार्ड के पार्षदों से हालात जानने की कोशिश तक नहीं की वार्ड 14 ही नहीं शहर के अधिकांश वार्डो में लाइटों की स्थिति दर से बदतर होती जा रही है। वही पार्षद से वार्ता करने पर बताया कि नवरात्रि त्यौहार की आज से शुरुआत है जिसके बावजूद इलाके की करीब 300 स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हुई है। जिससे रात में महिलाएं घर से बाहर निकलने को मजबूर है। यही नही इलाके की स्ट्रीट लाइट बंद होने से इलाके में अपराध होने का खतरा निरंतर बना रहता है। वही यह भी बताया कि ईईएसएल कंपनी कर्मचारियों द्वारा काम न किए जाने से मैन पावर की कमी आ गई।आउटसोर्सिंग जेई राधा कृष्ण को अधिकारी मैन पावर मुहैय्या नही कराते है। जिससे वह काम करने में असमर्थ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×