‘तारक मेहता’ की अभिनेत्री ने निर्माता, दो अन्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ धारावाहिक में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बृहस्पतिवार को कार्यक्रम के निर्माता असित कुमार मोदी और दो अन्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। मोदी ने आरोपों को निराधार बताया है। मोदी ने दावा किया कि शो में दुर्व्यवहार के कारण उन्हें हटा दिया गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें और शो को बदनाम करने की कोशिश को लेकर अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

वहीं बंसीवाला ने कहा कि उन्होंने आठ अप्रैल को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) और मुंबई पुलिस सहित संबंधित अधिकारियों को एक औपचारिक पत्र भेजा, जिसमें मोदी, परियोजना प्रमुख सोहेल रमानी और कार्यकारी निर्माता जतिन बजाज पर यौन उत्पीड़न और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पवई थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, उन्हें बंसीवाल का आवेदन आठ मई को मिला था। बंसीवाल ने दावा किया कि मोदी ने पिछले कुछ सालों में कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी ने भवानीपुर से दाखिल किया नामांकन, भावुक होकर बोलीं- 'मैं बचपन से यहीं रही और सब यही का दिया हुआ है | 'कुछ दिन पहले कोडिन भाई आए थे कालीन भाई के बाद... OTT पर गांजा गंज भी बन जाए', अखिलेश यादव का सरकार पर तंज | US-Iran Ceasefire पर फारूक अब्दुल्ला की PM Modi से अपील, West Asia में शांति के लिए भारत निभाए बड़ा रोल | Power Crisis की अटकलों पर सरकार का Full Stop, कहा- देश में कोयले का भरपूर स्टॉक, नहीं जाएगी बिजली
Advertisement ×