ज्‍योति मौर्य का बड़ा दावा, कहा- ‘मेरी प्राइवेट तस्‍वीरें वायरल कर सकता है आलोक’

पीसीएस ज्योति मौर्य, आलोक मौर्य और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के कथित प्रेम त्रिकोण में अब नया ट्विस्ट आ गया है. दरअसल इस मामले में अबतक लगभग खामोश रही ज्योति मौर्य का आरोप है कि उसके पति आलोक मौर्य पर उसकी प्राइवेट तस्वीरें हैं, जिसे वो वायरल कर सकता है. एक मीडिया हाउस से बात करते हुए ज्योति ने कहा कि उसके पति आलोक मौर्य ने उसका व्हाट्सएप अकाउंट हैक किया था, जिसमें उनकी कुछ प्राइवेट फोटोज हैं. इसके साथ ही आलोक के पास उनके कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स हैं, जिसका वो गलत इस्तेमाल कर सकता है.

यानी साफ है कि ज्‍योति मौर्य ने अपने सफाइकर्मी पति पर नया और संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि आलोक मौर्य के पास उनकी प्राइवेट तस्‍वीरें हैं. अगर यूपी पुलिस ने सही समय पर उसके खिलाफ एक्शन नहीं लिया तो वह उनकी प्राइवेट तस्वीरों को वायरल कर सकता है. अपने इस इंटरव्यू में ज्योति ने बताया कि आलोक इमोशनल कार्ड खेल रहा है. उन्होंने ये भी कहा कि फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगी है. जिसकी अगली सुनवाई 18 अगस्‍त को है. वहां मैं अपना पक्ष रखूंगी. वहीं रिश्‍वत के आरोपों पर ज्‍योति ने कहा कि इस मामले को लेकर उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है. उच्‍च अधिकारी जब कुछ पूछेंगे तो उसका जवाब दिया जाएगा.

यह पूरा मामला उस दौरान सामने आया, जब प्रयागराज के रहने वाले आलोक मौर्य ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी को पीसीएस अधिकारी बनाने में तन-मन-धन से सहयोग किया, लेकिन ज्योति उनके पीठ पीछे उसे धोखा दे रही थी, क्योंकि उसका अफेयर होमगार्ड कमांडेट मनीष दुबे से चल रहा था. मनीष दुबे के खिलाफ विभागीय जांच पूरी हो चुकी है, जिसके तहत उन्हें सस्पेंड किया जा सकता है. वहीं ज्योति ने कहा है कि आलोक समझौते का दबाव बना रहा है पर वो इसके लिए 50 लाख कैश और अन्य डिमांड रख रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      उमेश पाल की पत्नी जया पाल की राजनीतिक पारी, BJP में मिला बड़ा पद, पति की प्रयागराज में सरेआम अतीक अहमद-अशरफ ने कराई थी हत्या | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×