इंडिगो एयरलाइंस के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरवा में बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

कानपुर। बीपीएस न्यूज, विनय कुमार – उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरवा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजकुमार अग्निहोत्री के आवाहन पर इंडिगो एयरलाइंस के रोहित गुप्ता रैंप मैनेजर के सौजन्य से रामा हॉस्पिटल मंधना द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें डॉक्टर अरुण कुमार के पर्यवेक्षण में डॉक्टर कविता पाठक व डॉ उमेश सचान ने आंखों की जांच व दांतों की जांच की। दांतों की जांच डॉक्टर अभय डॉक्टर अनन्या सिंह डॉक्टर आकर्षिता श्रीवास्तव व डॉक्टर अभिषेक सिंह ने की।
तथा अभिलाश व खुशबू कुशवाहा ने बतौर जनरल फिजिशियन बच्चों, अभिभावकों सहित लगभग 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार से श्रीमती अर्चना, हुस्ना,  पूनम व हरी शंकर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार चुनाव से पहले NDA को तगड़ा झटका, चिराग की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द | घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेस और गांधी खानदान की असलियत जनता जानती है : केशव प्रसाद मौर्य | बिहार चुनाव: गिरिराज बोले- महागठबंधन नहीं 'ठगबंधन', तेजस्वी पर जनता को भरोसा नहीं | योगी सरकार पर अखिलेश का हमला: बिजली, ट्रैफिक, स्मार्ट सिटी... कहीं नहीं विकास!
Advertisement ×