चर्चाओं के बीच : यूट्यूबर मंजीत 

सोशल मीडिया पर इनदिनों कई सारे फिटनेस ऍप्स उपलब्ध हैं और वीडियो क्रिएटर्स भी हैं जो अपने वीडियो के जरिये लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता पैदा करने की दिशा में सक्रिय हैं। उनमें से एक हरयाणवी यूटूबर मंजीत हैं जो अपने विभिन्न फिटनेस वीडियो को लेकर केवल देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जाने जाते हैं। ‘फिट मंजीत’ (Fit manjeet) यूट्यूब चैनल पर सेहतउपयोगी वीडियो की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से मंजीत सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और जिस तरह उनकी फैंस की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है ऐसा अनुमान हम लगा सकते हैं कि वह अब जल्द ही फिटनेस के मसीहा बन जायेंगे। न केवल लोगों को दिखने के लिए बल्कि निजी जीवन में भी मंजीत लोगों को अच्छी सेहत का महत्व समझने की पूरी कोशिश में लगे रहते हैं। शारीरिक स्वस्थ्य के लिए हम में से कितने लोग सजग हैं, ऐसा सवाल किया जाये तो भाग दौड़ की ज़िंदगी में उलझे काफी कम ही लोग मिलेंगे जो वाकई में अपनी सेहत के लिए गंभीरता के साथ कुछ करते नजर आते होंगे। कुछ समय पहले ही कोरोना महामारी ने हमें कुछ ऐसी सबक दी है जिसे कभी भुला नहीं जा सकता। सिर्फ सेहत का ध्यान न देने के वजह से हमने न जाने कितने अपनों को खोया है।
कोरोना ने एक और बड़ी सबक यह दी कि बीमारी अमीर गरीब देख कर भी नहीं आती, वह जब आती है तो सभी पर कहर बरसाती है। आज के भागदौड़ के जीवन में हम अक्सर अपने शरीर की देखभाल में बहुत कम ही वक़्त दे पाते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर मंजीत जैसे लोग हैं जो हमें अपनी सेहत का ख्याल रखने की प्रेरणा देते हैं।
बकौल मंजीत हर अच्छे चीज की शुरुआत घर से होनी चाहिए। हेल्थ एजुकेशन के प्रति मैं बचपन से ही सजग था। इसी वजह से फिटनेस को ही अपना करियर बनाया
और इसका अच्छा रिस्पांस भी मुझे मिला, जब भी कोई मुझे कहता है कि मुझसे प्रेरणा लेकर उनकी सेहत में बदलाव हुआ है तो मुझे काफी सुकून मिलता है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×