जुड़वा भाई एक-दूसरे से थे 900 KM दूर, फिर भी एक ही तरीके से चली गई जान; लोग हैरान

राजस्थान के बाड़मेर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, बाड़मेर के रहने वाले दो जुड़वा भाइयों को एक ही तरीके से मौत हो गई, जबकि वो एक-दूसरे से करीब 900 किलोमीटर दूर थे. हर कोई हैरान है कि ऐसा कैसे मुमकिन हो गया? जुड़वा भाइयों में एक भाई गुजरात में था और दूसरा भाई जयपुर में था. लेकिन दोनों की मौत एक ही तरह की घटना में हुई. इन जुड़वा भाइयों की मौत की घटना का विषय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनाया हुआ है.

जुड़वा भाइयों की एक तरीके से मौत

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, जुड़वा मृत भाइयों का नाम सोहन सिंह और सुमेर सिंह था. एक भाई गुजरात के सूरत में एक टेक्सटाइल कंपनी में काम करता था तो दूसरा जयपुर में रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था. लेकिन दोनों भाइयों की मौत एक ही तरीके से हो गई.

दोनों भाइयों की ऐसे हो गई मौत

बता दें कि पहले एक भाई सुमेर सिंह की मौत गुजरात में हो गई है. वह गुजरात में छत से गिर गया और उसकी जान चली गई. इस घटना की खबर सुनने के बाद दूसरा भाई जयपुर से अपने बाड़मेर वाले घर आया और फिर उसकी पानी के टैंक में फिसलकर गिरने के कारण मौत हो गई.

परिवार में मातम का माहौल

जुड़वा भाइयों की मौत के बाद उनके परिवार में मातम का माहौल है. हर कोई दोनों की एक जैसी घटना में हुई मौत से हैरान है. बीते गुरुवार को जुड़वा भाइयों का अंतिम संस्कार कर दिया गया.

पुलिस अधिकारी ने कही ये बात

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जुड़वा भाइयों की एक ही तरह की घटना में मौत की बात सामने आई है. हालांकि, हमने अभी बाड़मेर हुई मौत को सुसाइड मानने से इनकार नहीं किया है. मामला संज्ञान में आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | होर्मुज संकट के बीच भारत की बड़ी जीत! 46,000 मीट्रिक टन LPG लेकर 'ग्रीन सांववी' सुरक्षित रवाना | PM Modi की Congress को सख्त चेतावनी, West Asia पर बेतुके बयान बंद करें, Politics से पहले सुरक्षा
Advertisement ×