नजर दोष से बचने के लिए आजमाएं ये अचूक उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े हुए काम

आप सभी ने बुरी नजर के बारे में तो जरूर सुना होगा। बता दें कि बुरी नजर सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि हमारी नौकरी, बिजनेस, कॅरियर और स्वास्थ्य पर भी लग जाती है। जिस व्यक्ति को नजर दोष लगता है, वह हमेशा किसी ना किसी समस्या से परेशान रहता है। दरअसल, हमारे आसपास नकारात्मक और सकारात्मक दो तरह की ऊर्जा मौजूद होती हैं। यह दोनों ही ऊर्जाएं व्यक्ति की सोच, व्यवहार और क्रिया के रूप में मिल जाती है।

जब किसी व्यक्ति के ऊपर बुरी नजर लगती है, तो उस पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रकोप बढ़ जाता है। जिसके कारण ना सिर्फ हमारे स्वास्थ्य बल्कि तरक्की पर भी बुरा असर पड़ता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बुरी नजर से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन उपायों को आजमाने से आप बुरी नजर से छुटकारा पा सकते हैं।

बुरी नजर उतारने के उपाय

बच्चों को बुरी नजर काफी ज्यादा जल्दी लग जाती है। ऐसे में अगर बुरी नजर लगने के कारण बच्चा दूध नहीं पी रहा है। तो थोड़ा सा दूध लेकर बच्चे के सिर से तीन बार उतारा कर दें। फिर उस दूध को कुत्ते को पिला दें। ऐसे करने से बच्चे को नजर दोष से निजात मिल जाएगी।

अगर किसी व्यक्ति की कोई बिजनेस या व्यवसाय ठीक से नहीं चल रहा है और व्यवसाय में लगातार घाटा हो रहा है। तो ऑफिस या दुकान में आप नींबू और मिर्च टांग दें। इस उपाय को करने से ना सिर्फ नजर दोष बल्कि वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल जाएगा।

घर के किसी बड़े सदस्य को अगर नजर दोष लग गया है। तो उस व्यक्ति को लिटा दें और फिर फिटकरी का एक टुकड़ा लेकर सिर से लेकर पैर तक सात बार उतारा कर लें। इसके बाद उस फिटकरी को जला दें। ऐसा करने से बुरी नजर से निजात मिल जाएगी।

बुरी नजर से छुटकारा पाने के लिए थोड़ा सा सेंधा नमक लेकर अपने सिर से 7 बार उतार लें। फिर उस नमक को एक गिसाल पानी में डालकर फेंक दें।

अगर किसी बच्चे को बार-बार नजर दोष की शिकायत हो रही है। तो उसके गले में काले धागे में हाय वाली चांदी का लॉकेट पहना दें। इससे बच्चे को नजर नहीं लगेगी।

कई बार खाना खाने के दौरान व्यक्ति को बुरी नजर लग जाती है। जिसके कारण उसका खाना खाने का मन नहीं होता है। ऐसी स्थिति में सिर के ऊपर से इमली की 3 टहनियां लेकर सात बार उतार लें।

कई बार घर को भी नजर दोष लग जाता है। जिसके कारण घर में लड़ाई-झगड़े होने लगते हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए पानी में नमक मिलाकर घर की फर्श पर पोछा लगाएं। इससे निगेटिव एनर्जी खत्म होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×