पीले रंग के कपड़े बसंत पंचमी के दिन पहनना क्यों माना जाता है शुभ…. आइये जानते हैं महत्व

भारत त्योहारों का देश है और यहां हर उत्सव के पीछे कोई न कोई गहरा अर्थ छिपा होता है। बसंत पंचमी, जिसे हम ‘श्री पंचमी’ या ‘ज्ञान पंचमी’ के नाम से भी जानते हैं, बसंत ऋतु के स्वागत का पर्व है। यह दिन विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। इस दिन चारों ओर एक ही रंग छाया रहता है और वह सकारत्मकता और शुभता का कारक माना जाता है।

पीला रंग उत्सव की आत्मा माना जाता है। अब ऐसे में बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनने का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

पीले रंग का बसंत आगमन का प्रतीक 

बसंत ऋतु को ‘ऋतुराज’ यानी सभी मौसमों का राजा कहा जाता है। यह पीलापन नई फसल के आने और जीवन में खुशहाली का प्रतीक है। प्रकृति के इसी सुंदर रूप के साथ खुद को जोड़ने के लिए लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं।

पीला रंग मां सरस्वती को बेहद प्रिय 

धार्मिक दृष्टि से पीला रंग शुद्धता, सादगी और ज्ञान का प्रतीक है। मां सरस्वती, जो बुद्धि और कला की देवी हैं, उन्हें सफेद और पीला रंग अत्यंत प्रिय है। मान्यताओं के अनुसार, पीला रंग मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता को बढ़ाता है। भक्त इस दिन पीले वस्त्र पहनकर और पीले फूलों से माँ का श्रृंगार कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा और समर्पण व्यक्त करते हैं।

पीला रंग है सकारात्मक ऊर्जा का कारक

पीला रंग सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है। पीला रंग सूर्य के प्रकाश का प्रतिनिधित्व करता है, जो अंधकार मिटाकर रोशनी लाता है। पीला रंग खुशियां और शुभता लेकर आता है।

पीला रंग का वैज्ञानिक महत्व 

वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो पीला रंग हैपी कलर माना जाता है। पीला रंग मन और दिमाग के वेवलेंथ को सकारात्मक बनाता है। जिससे हमें अच्छा महसूस होता है। इतना ही नहीं, पीला रंग गर्मी के आगमन का कारक माना जाता है। पीला रंग पित्त को संतुलित करता है। यह शरीर में गर्माहट और ऊर्जा प्रदान करता है।

यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। BPS NEWS इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
वंदे मारतम् के अपमान पर नहीं थम रहा बवाल, अब सोनिया गांधी, राहुल और खरगे के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत | उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़ जैसे हालत, दर्शन के लिए लगी लाइन में करंट की अफवाह पर मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल | बहुविवाह पर CM हिमंता का सख्त एक्शन, कहा - जिन कर्मचारियों ने पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की, उनकी सैलरी में होगी 20% कटौती | पश्चिम बंगाल के होटल में भीषण अग्निकांड में 8 लोगों की मौत पर PM ने जताया शोक, कहा- जान गंवाने की खबर सुनकर अत्यंत दुखी हूं, अपनों को खोने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं, घायल जल्द स्वस्थ हों
Advertisement ×