महिलाओं को देंगे 1500 रुपये, 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सभी पार्टियों वोटरों को रिझाने में लग गई है. हर पार्टी मतदाताओं को लुभाने के लिए बड़ी-बड़ी बाते कर रही हैं. राज्य की बीजेपी सरकार धड़ाधड़ योजनाएं शुरू करने में लगी हैं और दावा कर रही हैं कि वह समाज के हर वर्ग का ध्यान रख रही है. वहीं कांग्रेस जनता को यह बताने में लगी है कि अगर उसे सत्ता मिली तो वह राज्य के लिए क्या-क्या करेगीं.

लोगों को लुभाने की इसी कोशिश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलान ने वादा किया है कि अगर प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को सत्ता सौंपी तो वह पांच सौ रूप में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएंगे.

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह ऐलान कांग्रेस की एक जनसभा में किया. यह जनसभा रविवार को नरसिंहपुर जिले में हुई थी. इस जनसभा में कमलनाथ के निशाने पर भाजपा सरकार रही. उन्होंने शिवराज सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की.

गौरतलब हैकि राज्य की शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार ने महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये देने के लिए लाडली बहना योजना की शुरूआत की है. ऐसे में कांग्रेस कैसे पीछे रह सकती थी. अब कमलनाथ ने वादा किया है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1500 रुपए महीना दिया जाएगा.

बता दें मध्यप्रदेश में 2,60,23,733 महिला मतदाता पंजीकृत हैं. राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में से 18 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है. इनमें आदिवासी बहुल बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अलीराजपुर और झाबुआ जिले शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि नयी महिला मतदाताओं की संख्या में 2.79 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पुरुष मतदाताओं के लिए यह 2.30 प्रतिशत है. अनुमान के मुताबिक 13.39 लाख नए मतदाताओं में 7.07 लाख महिलाएं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
लखनऊ में रेलवे सिग्नल बॉक्स को उड़ाने की साजिश रचने वाला हैंडलर शाकिब गिरफ्तार, PAK में बैठे ISI आका करते थे फंडिंग | रात रात भर बमबारी से परेशान हुए ईरानी, जान बचाने के लिए सरहदें पार करने की होड़, सीमाओं पर बिठाया गया सख्त पहरा | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×