हेल्थ को बेहतर बनाए रखता है पनीर, हेल्दी डिश को डाइट में जरूर करें शामिल

पनीर एक डेयरी प्रोडक्ट है जोकि हाई प्रोटीन से भरपूर होता है। पनीर खाने में भी बहुत टेस्टी होता है इसलिए पनीर से बनी डिशेज खाने के लोग दीवाने रहते हैं. आमतौर पर पनीर की कई डिशेज जैसे- पनीर पराठा, कढ़ाई पनीर, मटर पनीर, शाही पनीर और पनीर टिक्का आदि को लोग खूब पसंद करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने पनीर रोस्टी का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए पनीर रोस्टी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. पनीर रोस्टी स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है. इसको आप नाश्ते से लेकर लंच में झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं पनीर रोस्टी बनाने की विधि….

पनीर रोस्टी बनाने की आवश्यक सामग्री-

सूजी 1 कप
इनो 1 चम्मच
जीरा 1 चम्मच
हरी मिर्च 1 चम्मच बारीक कटी हुई
पनीर 1 कप
नमक 1 चम्मच
दही ½ कप
पानी ½ कप
सरसों के दानें ½ चम्मच
प्याज ½ कप बारीक कटी हुई
चिली फ्लेक्स 1 चम्मच
मटर ¼ कप
कॉर्न ¼ कप
शिमला मिर्च ¼ कप
गाजर ¼ कप
हरा धनिया थोड़ा सा
तेल
नमक स्वादानुसार

पनीर रोस्टी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में सूजी डालें.
फिर आप इसमें पानी डालें और अच्छी तरह से मिला लें.
इसके बाद आप इसको करीब 10-15 मिनट तक ढक कर रख दें.
फिर आप एक पैन कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें.
इसके बाद आप इसमें जीरा, सरसों के दानें और हरी मिर्च डालकर भून लें.
फिर आप इसमें कॉर्न, शिमला मिर्च, गाजर और मटर डालकर थोड़ी देर भून लें.
इसके बाद आप इसमें पनीर, चिली फ्लेक्स और नमक डालकर मिला लें.
फिर आप इन सारी सब्जियों के मिक्चर को सूजी में डालें और घोल बना लें.
इसके बाद आप इसमें इनो डालें और ऊपर से 1 चम्मच पानी डालें.
फिर आप इस घोल को अच्छी तरह से मिला अलग रख लें.
इसके बाद आप नॉन स्टिक पैन को तेल से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें.
फिर आप गर्म पैन पर सूजी के घोल को डालकर फैला लें.
इसके बाद आप इसको धीमी आंच पर दोनों तरफ से अच्छी तरह से पका लें.
अब आपकी टेस्टी और हेल्दी पनीर रोस्टी बनकर तैयार हो चुकी है.
फिर आप इसको चटपटी या पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×