मानसून में कहीं आपके घर में घुस न जाए सांप, जान लें बिना मारे Snake को भगाने के नुस्खे वरना…

मानसून का आगमन होने वाला है. इस मौसम में सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों के घर में घुसने की घटनाएं बढ़ जाती हैं. इस तरह की घटनाओं में हर साल देश में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं. इससे बचने के लिए लोग सांप मार देते हैं. हालांकि पर्यावरणविद इसे सही तरीका नहीं मानते. उनका कहना है कि सांप एक जहरीला जीव है और उससे बचना भी जरूरी है लेकिन उसे मारना सही उपाय नहीं है. कई सारे ऐसे तरीके हैं, जिन्हें आजमाकर हम सांप को बिना मारे अपने घर में घुसने से रोक सकते हैं. आइए जानते हैं कि वे उपाय क्या हैं.

अगर आपके घर में सांप घुस आए तो मेन  गेट को छोड़कर बाकी जगह फिनाइल या मिट्टी का तेल छिड़क दें. उसकी गंध सूंघकर वह खुद ही बाह निकल जाएगा.

  • सांप की प्रवृति आमतौर पर दीवार के किनारे रेंगकर आगे बढ़ने की होती है. ऐसे में जिस जगह पर सांप होने का अंदेशा हो, वहां पर थोड़ी दूर एक पाइप के साथ बोरा बांधकर रख दें. जब सांप उस बोरे में घुस जाए तो बोरा बांधकर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ दें.
  • सांप को घर से बाहर निकालने के लिए आप एक लंबा डंडा उसके सामने रख दें. सांप उसे दूसरा सांप समझकर उस पर चढ़ जाएगा. इसके बाद उस डंडे को सावधानी से उठाकर घर से दूर ले जाकर छोड़ दें.

अगर आप ये उपाय न कर सकें तो उस जगह से दूर हट जाएं और वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट या किसी सपेरे को बुलाएं. गलत तरीके से सांप हटाने पर वह आप पर हमला कर सकता है.

  • शरीर के जिस हिस्से पर सांप ने काटा हो, उसे स्थिर रखें और हिलाए-डुलाएं नहीं. ऐसा करने से जहर शरीर के दूसरे हिस्से में फैल सकता है.
  • सांप के काटने पर पीड़ित को अनावश्यक घबराने के बजाय शांत रहना चाहिए. घबराने से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे सांप का जहर तेजी से बॉडी में फैलने लगता है.
  • जिस जगह पर सांप ने काटा हो, उसे चूसकर जहर निकालने के उपाय से बचें. वहां पर कसकर पट्टी भी न बांधे. इसकी वजह ये है कि अधिकतर सांप कम जहरीले होते हैं, ऐसे में कसकर पट्टी बांधने से उस जगह से ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है, जिससे पीड़ित की जान भी जा सकती है.
  • सांप के काटने की स्थिति में आप अपने मोबाइल से 108 नंबर की सरकारी एंबुलेंस को भी कॉल कर सकते हैं. यह एंबुलेंस सेवा सभी के लिए फ्री होती है और इसमें सांप काटने के इलाज में इस्तेमाल होने वाली एंटी वेनम दवा मौजूद होती है.

पर्यावरणविदों के मुताबिक सांपों को बचाना इसलिए जरूरी है क्योंकि वे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. उनका मुख्य भोजन चूहे और दूसरे छोटे जीव हैं. ये जीव देश में पैदा होने वाली फसलों का पांचवां हिस्सा खा जाते हैं, ऐसे में फसलों को बचाने के लिए सांपों का होना भी जरूरी है वरना कृषि को बचाना नामुमकिन हो जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×